Posts

Showing posts from May, 2020

कैसी शिक्षा चाहिए ?

Image
हमें  कैसी #शिक्षा चाहिए ये  एक सोचने वाला विषय है | मुझे लगता है कि हमें ऐसी शिक्षा चाहिये जिससे चरित्र का निर्माण हो, मानसिक बल बढ़े, बुद्धि का विकास हो, हमें आवश्यकता इस बात की है कि हम विदेशी अधिकार से अलग होकर अंग्रेजी और अन्य विषयों का अध्ययन करें | हमें ऐसी शिक्षा की आवश्यकता है की जिनसे उद्योग धंधो का विकास हो और मनुष्य दूसरों को भी रोजगार दे सके जिससे मनुष्य नौकरी के लिए मारा मारा न फिरे बल्कि अपनी आवश्यकताओं की पूर्ती के लिए पर्याप्त कमाई कर सके और बिपरीत परिस्थिति के लिए भी संचय कर सके |

शिक्षा का तत्व

Image
  स्वामी विवेकानंद जी ने कहा है कि ज्ञान मनुष्य के अन्दर ही है , कोई भी ज्ञान बाहर से नहीं आता ; सब अन्दर ही है| मनुष्य जो कुछ सीखता है वास्तव में वह अविष्कार करना ही है,   स्वामीजी का मत है कि मनुष्य  का अपनी अनंत ज्ञान स्वरुप आत्मा के ऊपर से आवरण को हटा लेना ही आविष्कार है | स्वामीजी आगे कहते हैं कि  न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण का अविष्कार किया तो क्या वह आविष्कार कहीं एक कोने में न्यूटन की राह देख रहा था क्या? नहीं वह उसके मन में ही था |   जब समय आया तो उसने उसे जान लिया  या ढूंढ निकाला |विश्व का असीम भंडार स्वयं तुम्हारे मन में है, बाहरी संसार तो एक सुझाव है एक प्रेरक मात्र है जो तुम्हे अपने ही मन को पढने के लिए प्रेरित कर्ता है |सेव के गिरने से न्यूटन को कुछ सूझा और अपने मन का अध्ययन किया |उसने अपने मन में विचार किया और पुरानी कड़ियों को व्यवस्थित कर एक नयी कड़ी को देखा और जिसे हम गुरुत्वाकर्षण का नियम कहते हैं |                       वह न तो सेव में था और न ही  पृथ्वी के केंद्र में था वह...

my first blog

hello friend's आज में अपने पहले ब्लॉग की शुरुआत करने जा रहा हूँ| मैं आप लोगो से शिक्षा के ऊपर बात करूँगा और जो भी हमारे प्रेरकों ने शिक्षा के ऊपर कहा और बताया है उसी पर जो कुछ भी सार गर्भित होगा उस पर बात करूँगा , मैं इतना ज्ञानी तो नहीं परन्तु एक शिक्षक होने के नाते ये मेरा फ़र्ज़ बनता है की , मैं आपसे इस विषय पर बात करूँ  | मुझे पूरी उम्मीद है कि आप सब जब जब मेरा ब्लॉग पढ़ें तब तब आप को शिक्षा के बारे में कुछ न कुछ नया जानने को मिले और आप इसका लाभ उठायें | धन्यवाद